Ad Code

अरविंद अकेला 'कल्लू' के जन्मदिन पर बक्सर में होगी मिनी मैराथन, विजेताओं को मिलेगा ₹11 हजार का प्रथम पुरस्कार


बक्सर । भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ 'कल्लू' के जन्मदिन के अवसर पर महान धावक स्व. शिवनाथ सिंह की स्मृति में 26 जुलाई (रविवार) को बक्सर में मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन किला मैदान (पुलिस चौकी) में सुबह 5 बजे से शुरू होगा।





आयोजन समिति के अध्यक्ष ओमजी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अभिनेता अरविंद अकेला 'कल्लू' के संरक्षण में किया जा रहा है। इसमें लड़कों के लिए 5 किलोमीटर तथा लड़कियों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को ₹11,000, द्वितीय स्थान पर ₹5,100, तृतीय स्थान पर ₹2,100 तथा चौथे से बीसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को ₹500-₹500 का पुरस्कार दिया जाएगा।





ओमजी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया था। इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीकरण 1 जुलाई से 20 जुलाई तक किया गया। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

इस आयोजन में रामाशंकर सिंह कुशवाहा (अधिवक्ता, सिविल कोर्ट, बक्सर), सुमित कुणे मानसिंहका, राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी चंदन साहनी, गुरु राहुल तिवारी, विजय कुमार शाल्क तथा सक्षम फिजिकल एकेडमी, बक्सर का सहयोग प्राप्त है।

आयोजकों ने जिले एवं आसपास के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर महान धावक स्व. शिवनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu