Ad Code

विश्व ब्राह्मण दिवस पर हुआ सम्मान समारोह, समाज के प्रबुद्धजनों को किया गया सम्मानित



बक्सर । विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर के चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप स्थित प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर में ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।





समारोह में सम्मानित किए गए लोगों में बद्री नारायण बक्सरी, धनंजय शरण, मनमन पांडेय, पंडित नरोत्तम द्विवेदी, धनंजय पांडेय तथा बजरंगी मिश्र शामिल रहे। मंच के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में इन व्यक्तित्वों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा नई पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस केवल किसी एक समुदाय का उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में नैतिकता, संस्कार और शिक्षा को मजबूत बनाने में विद्वानों और चिंतकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।






कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विश्व ब्राह्मण दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक एकता, सौहार्द और पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

समारोह में धनजी पांडेय, राकेश दूबे, गणेश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, प्रेम प्रकाश तिवारी, नागेश पांडेय तथा रितेश रंजन उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता मनोज तिवारी ने की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu