बक्सर । बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व नेता स्वर्गीय मोहन दुबे के आकस्मिक निधन पर आयोजित अंतिम श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय मोहन दुबे कांग्रेस परिवार के समर्पित, कर्मठ एवं जुझारू नेता थे। उनका निधन न केवल कांग्रेस संगठन बल्कि पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि स्वर्गीय मोहन दुबे ने जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
शोकसभा में उपस्थित नेताओं ने दिवंगत नेता के पुत्र प्रभात कुमार दुबे एवं प्रशांत कुमार भारद्वाज को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी हर आवश्यकता पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
इस अवसर पर जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष बुचा उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments