बक्सर । भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा डुमरी मंडल की मासिक बैठक रविवार को बड़का सिघनपुरा में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मंडल महामंत्री ब्रजेश ओझा ने की जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर कुंवर ने की, जबकि संचालन जिला सोशल मीडिया संयोजक हेमंत कुमार ने किया। बैठक में प्रभारी के रूप में जितेंद्र दुबे उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क, संवाद और समन्वय बनाए रखने का मंत्र दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी सरल एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई गई तथा तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक में बृजेश ओझा, संतोष राय, अशोक यादव, धर्मेंद्र दुबे, बद्री विशाल ओझा, मुन्ना ओझा, रमाशंकर प्रधान, जेएस नंदन कुंवर, धनंजय कुमार राय, बबलू ओझा, देवेंद्र ठाकुर, रंजन कुंवर सहित मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments