बक्सर । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में सामाजिक संस्था ब्लड बक्सर को बक्सर एवं आरा-भोजपुर क्षेत्र में सर्वाधिक रक्तदान कराने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था की इस उपलब्धि से रक्तदाताओं और समाजसेवियों में खुशी का माहौल है।
ब्लड बक्सर के संस्थापक एवं संचालक ने इस सम्मान का श्रेय संस्था से जुड़े सभी रक्तवीरों और रक्तवीरांगनाओं को देते हुए उनके प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना के कारण ही जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने का कार्य संभव हो सका है।
सम्मान समारोह में बक्सर जिले के कुल 26 रक्तवीरों, जिनमें दो रक्तवीरांगनाएं भी शामिल रहीं, को सम्मानित किया गया। वहीं आरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लड बक्सर से जुड़े पांच रक्तवीरों को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में रक्तवीर नसीम नायक, कुमार गौरव, आदिल खान, प्रभा रंजन, साहिल अंसारी, अजीत गुप्ता, रविशंकर शर्मा, नेहा केजरीवाल, निधि केजरीवाल, सोनू गुप्ता, अंकित जायसवाल, राजा बाबू, राकेश कुमार, सुजीत गुप्ता सहित कई सक्रिय रक्तदाता उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments