Ad Code

कोपवा काली मंदिर में राम कथा के छठे दिन शिव धनुष यज्ञ प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन, अंकित ओझा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु


बक्सर । डुमरांव प्रखंड के कोपवा गाँव स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा एवं शिव धनुष यज्ञ महोत्सव के छठे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान भगवान श्रीराम से जुड़े शिव धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुन श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए।




कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग कर माता सीता का स्वयंवर संपन्न किया गया। जैसे ही धनुष टूटा, पूरी जनकपुर नगरी जयघोष से गूंज उठी। उन्होंने कहा कि धनुष यज्ञ केवल एक पौराणिक प्रसंग नहीं, बल्कि धर्म, विनम्रता और ईश्वर की इच्छा की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का चरित्र मानव समाज के लिए आदर्श है, जिनके जीवन से मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।







शाम में आयोजित भजन संध्या में भोजपुरी गायक एवं राम कथा संरक्षक अंकित ओझा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत "बेटा घरे आइल बाड़ी कोपवा वाली काली" पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इसके अलावा अन्य देवी-देवताओं और श्रीराम से जुड़े भजनों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा एवं भजन संध्या का आनंद लिया। आयोजन की सफलता में समिति के सदस्य सत्यम सिंह, रमेश ओझा, अनूप गुप्ता, विवेक उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu