Ad Code

राष्ट्रीय बाल रोग (बिहार पेडिकॉन-2026) सम्मेलन में बक्सर के डॉ. डी.एन. सिंह हुए सम्मानित, देशभर के विशेषज्ञों के बीच साझा किया अनुभव



बक्सर । बक्सर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डी.एन. सिंह को राज्यस्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने का अवसर मिला। राजधानी पटना के होटल मौर्या में आयोजित 34वें बिहार पेडिकॉन-2026 (Bihar Pedicon 2026) में उन्होंने बतौर प्रतिभागी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




यह वार्षिक सम्मेलन भारतीय बाल रोग अकादमी (Indian Academy of Pediatrics), बिहार राज्य शाखा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बिहार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए बाल रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) इन पीडियाट्रिक्स, जेनेटिक्स तथा मैकेनिकल वेंटिलेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित की गई।

बक्सर जिले से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में शामिल होने वाले एकमात्र चिकित्सक डॉ. डी.एन. सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान उनके शैक्षणिक योगदान और सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में भागीदारी के लिए भारतीय बाल रोग अकादमी, बिहार राज्य शाखा की ओर से डॉ. डी.एन. सिंह को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। साथ ही बिहार काउंसिल ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन द्वारा इस कार्यशाला में भाग लेने वाले चिकित्सकों को चार क्रेडिट आवर्स प्रदान किए गए।





इस अवसर पर डॉ. डी.एन. सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक सम्मेलन चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीक और उपचार पद्धतियों से अवगत कराते हैं, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और शोध आधारित चिकित्सा पद्धतियों का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के बच्चों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

डॉ. डी.एन. सिंह को मिले इस सम्मान से बक्सर के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों और मरीजों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu