Ad Code

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना


बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बुधवार को भाजपा जिला इकाई बक्सर द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।




इस अवसर पर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो ब्रह्मपुर, डुमरांव, बक्सर एवं राजपुर के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया तथा प्रसाद वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में उनके नेतृत्व की निरंतरता की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने ब्रह्मपुर एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रमों में भाग लिया, जबकि बक्सर विधानसभा क्षेत्र के रामेश्वर मंदिर में सदर विधायक आनंद मिश्रा ने हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।






मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनसमर्पण के प्रतीक रहे हैं। आम जनता की आकांक्षाओं को सरकार की नीतियों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी का नेतृत्व केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश को निरंतर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाता रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu