बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर मां डुमरेजनी की पावन धरती डुमरांव में कार्यकर्ताओं द्वारा महाराजा कोठी के समक्ष भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर भाजयुमो नगर महामंत्री अभिषेक रंजन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम डुमरांव आगमन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा और समाज निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में रोहित सिंह, सौरभ तिवारी, संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी, सोनल तिवारी, विशाल कुमार सहित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments