Ad Code

बक्सर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन , राजद कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं



बक्सर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिवस सोमवार को बक्सर शहर स्थित कलेक्ट्रेट के समीप राजद के संसदीय कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।



इस अवसर पर नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धनपति चौधरी ने की। वहीं युवा राजद के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार आजाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं और उनके विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।





जन्मदिवस समारोह में मुख्य रूप से भुनेश्वर यादव, निर्मल कुशवाहा, कृष्णावती देवी, सत्येंद्र कुमार आजाद, संतोष भारती, विनोद यादव, जुल्फिकार खान, ददन पासवान, अफताब आलम, गुड्डू यादव, इफ्तिखार अहमद, उमाशंकर मास्टर, अखिलेश यादव, मेहंदी हसन, लाटू यादव, मनजी सर, अजित राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu