Ad Code

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का बक्सर में भव्य स्वागत, रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकास का लिया संकल्प


बक्सर । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के दो दिवसीय दौरे के दौरान पहली बार बक्सर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।



इस बीच गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बक्सर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रामरेखा घाट स्थित भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव के समक्ष मत्था टेककर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में आचार्य राम राघवेंद्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बक्सर के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार बक्सर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बक्सर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।





वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का बक्सर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

मौके पर भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, रूपेश दुबे, सतेंद्र कुमार, बिमल सिंह, नीकू तिवारी, प्रहलाद कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu