बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष एवं डुमरांव विधानसभा निवासी जितेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र डुमरांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
डुमरांव पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले भगवती मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने शहीद पार्क पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यकर्ताओं और युवाओं को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" अभियान का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विभिन्न मंडलों में बैठक कर युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा उन्हें सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू राय ने कहा कि यह डुमरांव विधानसभा के युवाओं के लिए गौरव और ऐतिहासिक क्षण है कि क्षेत्र का एक युवा प्रदेश स्तर पर संगठन का नेतृत्व कर रहा है और प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचा है।
मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राहुल देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद शेखर, आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ नारायण, अविनाश पांडेय, शुभम, विजय कुशवाहा, धीरेंद्र निराला, निक्कू तिवारी, प्रियरंजन चौबे, पीयूष प्रियदर्शी, सौरभ तिवारी, रमेश केशरी, संजय चंद्रवंशी, महेंद्र राम, टिंकू सिन्हा, सुनील सिंह, रोहित सिंह, रोहित राय, सावन कुमार, राजेश कुमार, रोहित तिवारी, अंकु राय, गोलू राय, सुमित राय, अमित बारी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की ओर से शीला त्रिवेदी, पिंकी पाठक और सुनीता राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments