बक्सर । मंगलवार को जनसुराज पार्टी की ओर से संगठन विस्तार अभियान के तहत बक्सर नगर एवं चौसा क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बक्सर नगर में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयराम कुशवाहा के आवास पर हुई। इसके बाद चौसा के बारे मोड़ पर जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार, पार्टी की मजबूती तथा बिहार में बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनसुराज पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अरविंद पाण्डेय, धनजी पाण्डेय, विष्णु दत्त तिवारी, विजय पाठक, विजय नंद वर्मा, पप्पू दुबे, आनंद मिश्रा, प्रभात कुमार, बनारसी बिहारी, राजू कुशवाहा, पप्पू राम, गोलू दुबे, अशोक पांडेय, राजेश सिंह, रिंकू राय, बबलू राजा कुशवाहा, राहुल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments