Ad Code

ब्रह्मपुर–सरेंजा–इटाढ़ी–बक्सर पथ निर्माण को मिली मंजूरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश ने जताया आभार


बक्सर । ब्रह्मपुर–सरेंजा–इटाढ़ी–बक्सर–कुकुढ़ा–इंदौर समदा पथ निर्माण योजना को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा में खुशी का माहौल है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने इसे बक्सर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।



प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की घोषणा 17 फरवरी 2022 को भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन पथ निर्माण विभाग के सह प्रभारी मंत्री श्री नितिन नवीन ने की थी। उन्होंने बताया कि कैथना गांव में पैक्स अध्यक्ष संटू सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने इस सड़क निर्माण का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सड़क निर्माण योजना नहीं, बल्कि जनता से किए गए वादों को निभाने का उदाहरण है। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।





भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा इस योजना को स्वीकृति मिलना पूरे बक्सर जिले के लिए गौरव और खुशी की बात है। उन्होंने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा पथ निर्माण मंत्री श्री शैलेन्द्र कुमार के प्रति बक्सरवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu