Ad Code

संत जॉन सेकेंडरी स्कूल डुमरांव का शानदार रिजल्ट, लवली गुप्ता बनी टॉपर



बक्सर । डुमरांव स्थित संत जॉन सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।


विद्यालय की छात्रा लवली गुप्ता ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रोहित कुमार राय (92.8%), अमृतांशु राज (92%), सलोनी कुमारी (91.8%), सोनाली राज (90.4%), स्वर्णिका कुमारी (90.2%) एवं अभय पाठक (90%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसके अलावा नवीन कुमार पाठक (89.4%), अमित रॉय (86.6%) एवं अमन कुमार (86.6%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी सफलता दर्ज कराई।



इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. रमेश सिंह एवं सह-निदेशक शुभम सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है और भविष्य में भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu