पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अमित पांडेय ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान अमित पांडेय ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार एक सुरक्षित, सशक्त और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए विकास को नई दिशा देगी।
वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अमित पांडेय के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments