Ad Code

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, डीएम साहिला की अध्यक्षता में बैठक; स्वगणना पोर्टल से जुड़े दिशा-निर्देश जारी


बक्सर । गुरुवार को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को जनगणना के प्रथम चरण एवं स्वगणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि जनगणना का प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक संचालित होगा। इसके साथ ही पहली बार जनगणना प्रक्रिया में डिजिटल पहल के रूप में स्वगणना की सुविधा भी दी जा रही है, जिसके तहत आम नागरिक सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।



अधिकारियों ने बताया कि स्वगणना पोर्टल 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगा, ताकि फील्ड कार्य शुरू होने से पहले लोग अपनी जानकारी स्वयं भर सकें। यह सुविधा विशेष रूप से व्यस्त एवं प्रवासी परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगी।

स्वगणना के प्रमुख लाभों में तेजी से डेटा संग्रह, त्रुटियों में कमी, डेटा की सटीकता में सुधार तथा 24x7 पोर्टल की उपलब्धता शामिल है। यह पहल जनगणना को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




पोर्टल (se.census.gov.in) के माध्यम से मोबाइल नंबर एवं OTP के जरिए सुरक्षित लॉगिन किया जा सकेगा। इसके बाद उपयोगकर्ता अपने घर की लोकेशन GPS के आधार पर चिन्हित कर प्रश्नावली भर सकेंगे। प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक यूनिक स्वगणना आईडी (SE ID) जनरेट होगी, जो SMS या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे आम लोगों को जानकारी भरने में सुविधा होगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर जनगणना कार्य को सफल बनाएं।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu