Ad Code

अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर डुमराँव में जागरूकता मैराथन, बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी



बक्सर । अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत अग्निशमन विभाग द्वारा डुमराँव में जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन पुराना ब्लॉक परिसर से शुरू होकर जंगली शिव बाबा मंदिर होते हुए नया भोजपुर तक संपन्न हुई।


मैराथन का मुख्य उद्देश्य आम जनता में अग्नि सुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमराँव एसडीएम राकेश कुमार तथा डुमराँव अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी मौजूद रहीं। उनके साथ अग्निशमन विभाग के कर्मियों, स्थानीय नागरिकों एवं भोला फिजिकल एकेडमी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।





प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह के साथ दौड़ लगाते हुए अग्नि सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को आपदा के समय सतर्क रहने और सही तरीके से बचाव करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास किया गया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu