बक्सर । “रक्तदान महादान, जीवनदान” के संदेश को साकार करते हुए सामाजिक संस्था ब्लड बक्सर द्वारा रविवार को सदर अस्पताल बक्सर के रक्ताधिकोष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ब्लड बक्सर के नियमित रक्तदाता सागर वर्मा ने अपनी पुत्री मिस्टी वर्मा के द्वितीय जन्मदिन के अवसर पर किया।
“ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड” अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन समाजसेवी रामजी सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका, प्रियेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 8 रक्तदाताओं—रामजी सिंह, सागर वर्मा, संजय पटवा, विष्णु कुमार, प्रीतम वर्मा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस मौके पर रामजी सिंह ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन रेखा साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
ब्लड बक्सर के संस्थापक संचालक प्रियेश ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है तथा आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में की जाने वाली जांचें पूरी तरह निःशुल्क होती हैं, जिसमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, संक्रमण जांच आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि यह इस माह का दूसरा रक्तदान शिविर है और अगला शिविर 18 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां मोबाइल नंबर 8804433322 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सुमित मानसिंहका ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा हर माह शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” अभियान के तहत शुभ अवसरों पर रक्तदान को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर में इंद्रलोक वाणी के सौजन्य से रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में नसीम नायक, आदिल खान, प्रभा रंजन, प्रविव रंजन, रवि शंकर शर्मा, कुमार गौरव, राजा बाबू तथा ब्लड बैंक के राजन कुमार, सुनील जी और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments