Ad Code

35 हजार सैलरी पर डुमराँव में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अनंतविजयम एकेडमी में शिक्षकों व स्टाफ की भर्ती, 6-7 अप्रैल को होगा इंटरव्यू,आज ही करें आवेदन


बक्सर । यदि आप योग्य है और चाहते हैं अपने गृहजिले में ही नौकरी करना तो डुमराँव में 35 हजार की अच्छी सैलरी पर अनन्तविजयम एकेडमी में जॉब का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जानकारी के अनुसार डुमराँव के महाराजा पथ स्थित ANANTVIJAYAM ACADEMY में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों के शिक्षकों एवं अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



भर्ती के तहत गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, ईवीएस, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी तथा संस्कृत विषयों के लिए PRT और TGT पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट और रिसेप्शनिस्ट के पद भी शामिल हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है, साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।






संस्थान की ओर से बताया गया है कि चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर बेसिक से लेकर 35,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही बक्सर से डुमराँव स्थित कैंपस तक मुफ्त परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इंटरव्यू दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला इंटरव्यू 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बक्सर नगर के बायपास रोड स्थित होटल एम.जी. रेजीडेंसी में होगा। वहीं दूसरा इंटरव्यू 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को अनंतविजयम एकेडमी, महाराजा पथ, डुमराँव परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा दिए गए ऑफिसियल मोबाइल नंबर 9122835847 पर या ईमेल avacademy1926@gmail.com पर भेज सकते हैं।संस्थान ने योग्य उम्मीदवारों से समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu