Ad Code

डुमरांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 78.965 किलो गांजा बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार



बक्सर । जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 78.965 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। जानकारी के अनुसार जंगल बाजार रोड, शक्ति द्वार निवासी छोटे तुरहा अपने घर से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार चला रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।



छापेमारी टीम में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छोटे तुरहा के घर पर छापा मारा और वहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। मौके से छोटे तुरहा के साथ उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डुमरांव नगर निवासी छोटे तुरहा, सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव निवासी भीम कुमार तथा भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सत्येन्द्र कुमार ने खुलासा किया कि वह अपने भाई सुरेंद्र तुरहा के साथ लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। उसका भाई फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन वह नए सहयोगियों के साथ तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।






पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सत्येन्द्र कुमार के खिलाफ पहले से ही उदवंतनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांजा के अलावा एक सफेद रंग की कार और एक कीमती स्मार्टफोन भी जब्त किया है।

इस संबंध में एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि डुमरांव पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu