Ad Code

हिंदू नववर्ष पर रक्तदान शिविर आयोजित, 16 लोगों ने किया रक्तदान



बक्सर । हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था ब्लड बक्सर द्वारा 30 मार्च 2026 को “रक्तदान महादान–जीवनदान” के तहत एक रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर मध्य लोहन्दी भवन, आर.एन. पथ, नगर परिषद के पीछे आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 10 बजे से रक्तदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल और चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी, मनोज जायसवाल, जदयू के नगर अध्यक्ष संजय चौधरी और भाजपा नेता सुमित मानसिंहका सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


शिविर में दो महिला रक्तवीरांगनाओं नेहा केजरीवाल और निधि केजरीवाल सहित कुल 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। अन्य रक्तदाताओं में आदिल खान, रवि शंकर, प्रविव रंजन, विवेक शर्मा, विवेक कुशवाहा, राकेश महतो, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित उपाध्याय, विजय भूषण सिंह, गौरव जायसवाल, जितेंद्र चौधरी और सोनू गुप्ता शामिल रहे।

ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

डॉ. अशोक कुमार ने रक्तदान के लाभ बताते हुए कहा कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी और सिफिलिस जैसी बीमारियों की भी जांच निःशुल्क की जाती है।






ब्लड बक्सर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह इस महीने का पहला रक्तदान शिविर है और राष्ट्रीय रक्तदान अभियान के तहत अगला शिविर 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर के आदिल खान, नसीम नायक, राजा बाबू, सुमेघा कुमारी, अंकिता कुमारी, निशा कुमारी तथा ब्लड बैंक के राजन कुमार, सुनील कुमार, अनुराग कुमार, अवधेश और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu