Ad Code

अखंड हरि कीर्तन से गूंजा इलाका, ब्रह्मलीन महर्षि करुणा निधान (समाधि बाबा) का 30वां वार्षिक उत्सव संपन्न


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड के नियाज़ीपुर बाजार स्थित समाधि बाबा मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महर्षि करुणा निधान, जिन्हें श्रद्धालु “समाधि बाबा” के नाम से जानते हैं, का 30वां वार्षिक उत्सव भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित अखंड हरि कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। 



उत्सव के दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव के साथ हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया। 24 घंटे तक लगातार चले अखंड कीर्तन में भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। 

मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से सुसज्जित परिसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण तथा अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। 





कीर्तन समाप्ति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह परंपरा पिछले 30 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है और नियाज़ीपुर, अर्जुनपुर तथा दूल्हपुर के ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्य होता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि समाधि बाबा के आशीर्वाद से यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है तथा लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu