Ad Code

बक्सर में SDRF टीम की स्थाई प्रतिनियुक्ति, आपदा के समय होगा त्वरित राहत व बचाव कार्य




बक्सर । जिले में आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को स्थाई रूप से बक्सर में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इससे जिले में किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

बताया गया कि SDRF टीम की स्थाई तैनाती के लिए पूर्व में आपदा प्रबंधन विभाग से मांग की गई थी। इसी क्रम में गुरुवार को विभागीय पत्र के आलोक में बक्सर जिले में राज्य आपदा मोचन बल की टीम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई।



प्रतिनियुक्त SDRF टीम जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश के अनुसार जिले में राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन करेगी। विशेष रूप से प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर टीम की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत कार्य किया जा सके।
प्रशासन का मानना है कि SDRF टीम की मौजूदगी से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी और यह राहत एवं बचाव कार्यों में मील का पत्थर साबित होगी।





गृह रक्षा वाहिनी के प्रशिक्षण के समाप्त होने के बाद उक्त स्थल पर SDRF टीम के स्थाई आवासन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर समाहर्ता तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर ने गुरुवार को निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। जिले में SDRF टीम की स्थाई प्रतिनियुक्ति को प्रशासन और जिलावासियों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu