Ad Code

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य जलयात्रा, श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ


बक्सर । नगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत निरंजनपुर स्थित बांध रोड पर बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य जलयात्रा और शोभायात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। सुबह करीब 10 बजे गाजे-बाजे और जयघोष के बीच जलभरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।




जलयात्रा के दौरान महिलाएं माँ गंगा का पवित्र जल कलश में भरकर मंदिर प्रांगण तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए जा रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति की ओर से हाथी, घोड़े और ऊंट भी मंगाए गए थे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।






मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। उन्होंने बताया कि 13 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 मार्च को दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। पूरे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu