बक्सर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जिले के लाखनडिहरा गांव की छात्रा निशा कुमारी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
निशा कुमारी, पिता अनिल कुमार सिंह एवं माता आशा देवी की पुत्री हैं। वह +2 उच्च विद्यालय, लाखनडिहरा की नियमित छात्रा रही हैं। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय एवं गांव में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
निशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह परिणाम संभव हो पाया है। नियमित अध्ययन और अनुशासन को उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य कारण बताया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी निशा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम निर्धारित समय पर जारी किया गया, जिससे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments