बक्सर । राष्ट्रीय विद्यालय खेल U-19 जूडो प्रतियोगिता में बक्सर के होनहार खिलाड़ी बालमुकुंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 जनवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस प्रतियोगिता में बक्सर से कुल चार खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिनमें प्रीति कुमारी (-40 किलोग्राम), शिवानी कुमारी (-44 किलोग्राम), धनंजय सिंह (-50 किलोग्राम) और बालमुकुंद (-55 किलोग्राम) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के साथ दल प्रबंधक के रूप में त्रिलोकी नाथ तिवारी मौजूद हैं, जो कला भवन, बक्सर में इन बच्चों को नियमित प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।
बालमुकुंद की इस उपलब्धि से न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। इस सफलता पर बिहार राज्य जूडो संघ के सचिव राम उदय ने बधाई दी। वहीं बक्सर जिला वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा जिला प्रशाखा पदाधिकारी कन्हैया लाल, मदन राम, दीपक कुमार यादव, दीपा कुमारी, आलोक कुमार, मृत्युंजय राय, संजय कुमार, अश्विनी राय, सत्येंद्र यादव सहित कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने बालमुकुंद सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments