बक्सर । भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर द्वारा आयोजित श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला इटाढ़ी और सिमरी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इटाढ़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिमरी को 2–0 से पराजित कर जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ जिला संयोजक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर ने की, जबकि मंच संचालन सौरव तिवारी ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार की खेल सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह उपस्थित रहीं। वहीं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा युवा मोर्चा बिहार के महामंत्री सीमांत शेखर, कंचन कुमारी, गोल्डी सिंह (प्रदेश सह संयोजक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ), वर्षा पाण्डेय (महिला खेल संयोजिका) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए माननीय खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने खेल कौशल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मंच से किला मैदान को क्रिकेट के अनुकूल टर्फ मैदान बनाए जाने की घोषणा कर खेलप्रेमियों को बड़ी सौगात दी।
फाइनल मैच के समापन अवसर पर भाजपा बक्सर एवं क्रीड़ा मंच बक्सर के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, सैकड़ों की संख्या में नागरिक, खेलप्रेमी, छोटे-छोटे खिलाड़ी बच्चे तथा माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments