Ad Code

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : दीपक यादव


बक्सर । एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक दीपक यादव ने इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला, युवा आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला और समावेशी विकास का मजबूत दस्तावेज बताया।



दीपक यादव ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि कर्तव्यबोध, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आर्थिक संप्रभुता एवं विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति तथा संसाधनों के समान वितरण—इन तीन मूल कर्तव्यों पर आधारित यह बजट रोजगार सृजन, सतत विकास और सामाजिक सुरक्षा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूती से परिलक्षित करता है।

उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रावधान भारत की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने वाले हैं। वहीं किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के प्रावधान देश के संतुलित और समावेशी विकास को सुनिश्चित करते हैं।






दीपक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। केंद्रीय बजट 2026–27 उसी परिवर्तनकारी यात्रा को नई गति देता है और नए भारत के नए दृष्टिकोण एवं नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा तथा भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। अंत में दीपक यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस दूरदर्शी, जन-कल्याणकारी और राष्ट्रहित में समर्पित बजट के लिए हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu