बक्सर । रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई अधिवक्ता अरुण तिवारी (सुप्रीम कोर्ट) एवं मेंबर बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में भव्य बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार उपाध्याय (चीफ जस्टिस, दिल्ली हाईकोर्ट) रहे। इसके साथ ही अवनीश झिंगन, अमित बंसल, रेनू भटनागर, भारत सरकार के लॉ मिनिस्ट्री के सचिव मनीष वर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा तथा लॉ कमीशन ऑफ इंडिया से प्रोफेसर डी. पी. वर्मा भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट के अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में सहभागी बने।
बसंतोत्सव के अवसर पर भारत सरकार से पुरस्कृत कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान अरुण तिवारी ने सभी मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
अधिवक्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजक एडवोकेट अरुण तिवारी के प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन न्यायिक समुदाय के बीच सांस्कृतिक समन्वय और आपसी सौहार्द का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments