Ad Code

महाशिवरात्रि पर जगदीशपुर शिवाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली भव्य शिव बारात


बक्सर । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महाशिवरात्रि के दिन बक्सर सदर प्रखंड के जगदीशपुर गाँव स्थित शिवाला मंदिर में स्थानीय युवाओं द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया।


समिति के सदस्य बिट्टू तिवारी ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा।







दोपहर बाद गांव में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिव बारात के दौरान पारंपरिक फगुआ गायन का आयोजन भी किया गया, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, सुमन कुमार, मुन्ना पासवान, बिंधाचल कुमार, दारा पासवान सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu