Ad Code

डुमरांव के शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक का हुआ विस्तार, लेजर व सेंसरयुक्त चेयर की शुरुआत


बक्सर । दंत चिकित्सा के क्षेत्र में डुमरांव में एक नई पहल के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। शहर के चर्चित डेंटल सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय ने अपने प्रतिष्ठान शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक का विस्तार कर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है।

शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ नई मशीनों और सेंसरयुक्त डेंटल चेयर का शुभारंभ किया गया। स्टेशन रोड स्थित पाल कटरा में वर्षों से दंत चिकित्सा सेवा दे रहे डॉ. हिमांशु पांडेय ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मरीजों को बेहतर इलाज और हर आधुनिक सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।



उन्होंने बताया कि क्लीनिक में अब सेंसरयुक्त डेंटल चेयर एवं मल्टीपल चेयर की सुविधा शुरू की गई है, जिससे उपचार के दौरान मरीजों को अधिक आराम और सटीक इलाज मिल सकेगा। साथ ही सॉफ्ट टिशु सर्जरी के लिए अत्याधुनिक लेजर मशीन भी स्थापित की गई है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि पहले इस प्रकार की सुविधाओं के लिए अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को पटना या वाराणसी जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

डुमरांव ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में डॉ. हिमांशु पांडेय की पहचान एक कुशल और अनुभवी डेंटल सर्जन के रूप में है। दंत रोगों के उपचार के साथ-साथ टूटे जबड़े की सर्जरी में भी उन्हें विशेष महारत हासिल है। उनके क्लीनिक में रूट कैनाल, इंप्लांट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री एवं जटिल दंत सर्जरी जैसी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं, जिनमें अब नई तकनीक के जुड़ने से गुणवत्ता और बेहतर हो गई है।






पूजा-अर्चना के बाद आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डॉ. पांडेय ने कहा कि आधुनिक मशीनों का उद्देश्य केवल तकनीकी विस्तार नहीं, बल्कि मरीजों को दर्दरहित, सुरक्षित और प्रभावी इलाज देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के बावजूद इलाज को किफायती बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पंडित अभयानंद पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में प्रो. अंबिका सिंह, प्रो. अभय पांडेय, अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. हितेश रंजन, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर उमाशंकर पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक का यह विस्तार डुमरांव एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस इलाज अपने ही शहर में उपलब्ध होगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu