बक्सर । ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत तुलसी आश्रम, रघुनाथपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भगवान महाकाल की हल्दी एवं मटकोड़ की पावन रस्म श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित राजू मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रस्म अदा कराई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत—“कौना बने रहलू ए कोयलर…” तथा गौरा-हिमाचल से जुड़े अन्य लोकगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मदन चौधरी, शैलेश ओझा, संतोष सिंह, संतोष गुप्ता सहित पूजा समिति के सदस्यों ने नेग की परंपरा निभाते हुए उत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाई।
आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल की भव्य शिव बारात महाकालेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रघुनाथपुर स्टेशन के समीप स्थित दुर्गा माता मंदिर, रघुनाथपुर पहुँचेगी, जहाँ हिमाचल की पुत्री माता गौरा के साथ उनका विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर गंगा महाआरती एवं महाकाल की विशेष भस्म आरती भी आयोजित की जाएगी।
शिव बारात को लेकर श्रद्धालु भक्तों में अपार उत्साह और उमंग का वातावरण व्याप्त है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments