बक्सर । शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वैष्णवी एजुकेशनल डेवलपमेंट ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर द्वारा 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजित गरिमामय समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप राय स्वयं उपस्थित रहे और मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रदीप राय ने कहा कि प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत आवश्यक है। छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई दिशा देने का माध्यम भी है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित होती है।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि स्कूल की अगली स्कॉलरशिप परीक्षा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से 20 फरवरी 2026 तक पंजीकरण सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को उचित मंच और सहयोग प्रदान करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments