Ad Code

भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर की दिशा में बड़ा कदम, बक्सर को पर्यटन मानचित्र पर दिलाने की तैयारी,भाजपा नेता विजय मिश्रा का सार्थक पहल


बक्सर । पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध बक्सर जिले को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ता दिख रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिश्र की पहल पर भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। पंचकोशी परिक्रमा स्थलों एवं भगवान वामन मंदिर को पर्यटन विभाग की अति महत्वपूर्ण प्रसाद योजना में शामिल कराने को लेकर केंद्र स्तर पर पत्राचार होने से जिले में व्यापक पर्यटन विकास की उम्मीद जगी है।

बताया जाता है कि विजय कुमार मिश्र ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर बक्सर की पौराणिक महत्ता और पर्यटन संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी थी। पत्र में उल्लेख किया गया था कि बक्सर भगवान वामन की अवतार भूमि, महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली, प्रभु श्रीराम की शिक्षा स्थली, माता अहिल्या के उद्धार स्थल और हनुमान जी के ननिहाल के रूप में विख्यात है। साथ ही यह भूमि सतयुग से कलयुग तक सिद्धाश्रम, वामनाश्रम, वेदगर्भापुरी और व्याघ्रसर जैसे नामों से जानी जाती रही है।




विजय कुमार मिश्र ने पत्र में यह भी रेखांकित किया था कि बक्सर में प्रतिवर्ष ऐतिहासिक पंचकोशी परिक्रमा और विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इसके बावजूद वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के निकट होने के बाद भी बक्सर को पर्यटन विकास का समुचित लाभ अब तक नहीं मिल सका है। यदि भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर का निर्माण प्रसाद योजना के तहत किया जाता है, तो इससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस मांग पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 20 जनवरी 2026 को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र भेजकर बक्सर के पंचकोशी परिक्रमा स्थलों और भगवान वामन मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल कराने के लिए उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। साथ ही की गई कार्रवाई से संबंधित पक्षों को अवगत कराने की भी बात कही गई है।






केंद्र स्तर पर शुरू हुई इस पहल के बाद बक्सर के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर के निर्माण से बक्सर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

उल्लेखनीय है कि विजय कुमार मिश्र लंबे समय से सनातन धर्म और धार्मिक चेतना के उत्थान के लिए सक्रिय रहे हैं। पिछले वर्ष उनकी पहल पर बक्सर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन कराया गया था, जिसमें देश के प्रख्यात कथावाचक आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने कथा वाचन कर हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर किया था। इस आयोजन में कई केंद्रीय मंत्री एवं प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं, जिन्होंने विजय कुमार मिश्र की पहल की सराहना करते हुए बक्सर के सर्वांगीण विकास और इसे राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया था।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu