Ad Code

माघ पूर्णिमा पर सुजायतपुर में परंपरागत महाबीरी झंडा का भव्य आयोजन


बक्सर । माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजायतपुर गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार महाबीरी झंडा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 80 फीट लंबे महाबीरी झंडे को हनुमान जी के प्रांगण से पूरे विधि-विधान के साथ उठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।



झंडा भ्रमण के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और श्रद्धा के साथ ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव के सहयोग से ईश्वर पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

महाबीरी झंडा आयोजन के साथ-साथ ग्रामीण परंपरा के अनुसार कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।




इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के नित्यानंद सिंह (बीटू), अशोक सिंह (शिक्षक), अरविंद शर्मा, बिपिन सिंह, अभिषेक सिंह (चीटू), गुंजन सिंह, चुनमुन सिंह, रोहित सिंह, रविशंकर सिंह, अनिल सिंह मास्टर, पीयूष, नारायण सिंह, विनोद सिंह (गुड़ू), कृष्ण बिहारी, गोल्डन सिंह, विकास सिंह, करिया, विनीत सिंह, बलू सिंह, मनोज खरवार, छोटक खरवार, निर्मल सहित अन्य ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन आपसी भाईचारे, श्रद्धा और परंपरा का प्रतीक है, जो हर वर्ष गांव को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu