Ad Code

केंद्र सरकार का बजट बिहार के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : रानी चौबे



बक्सर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रानी चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट बिहार के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।


रानी चौबे ने कहा कि बजट में बिहार के लिए कृषि अवसंरचना के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना को और अधिक मजबूत किए जाने जैसी घोषणाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन को गति मिलने से आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है, जिससे बिहार के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। 





वहीं महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगी।

रानी चौबे ने इस बिहार-हितैषी और जनकल्याणकारी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते बिहार विकास के नए पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu