Ad Code

नाथपुर के समीप भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, गांव में मातम


बक्सर । इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथपुर गांव के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।



मृतकों में एक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कठजा गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र राम (पिता– योगेंद्र राम) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक साइकिल सवार युवक की पहचान इटाढ़ी थाना के चिलबिला निवासी दयाशंकर शर्मा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र राम नगर पालिका में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत थे और किसी कार्य से ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने एक साइकिल सवार युवक आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई।






घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दयाशंकर शर्मा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि धर्मेंद्र राम विवाहित थे और ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इटाढ़ी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त साइकिल को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu