Ad Code

रोटरी के 121वें स्थापना दिवस पर लोयोला स्कूल में वृक्षारोपण व सीपीआर प्रशिक्षण शिविर आयोजित


बक्सर । रोटरी के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के लोयोला स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पीपीएच (पब्लिक हेल्थ) कैंप का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की उपस्थिति में भाग लिया और पौधारोपण के साथ-साथ सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण प्राप्त किया।



कार्यक्रम में रोटरी के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव सम साहिल, रोट्रैक्ट से राहुल, साबित, खिदमत हॉस्पिटल से प्रमोद और मनीष सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान छात्रों को आपात स्थिति में जान बचाने की कला सिखाई गई तथा सीपीआर की व्यवहारिक ट्रेनिंग दी गई।







डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि स्कूलों में इस प्रकार का सीपीआर प्रशिक्षण अनेकों लोगों की जान बचाने में कारगर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रोटरी बक्सर लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करता रहेगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मौके पर स्कूल की प्राचार्या समीक्षा तिवारी, चंद्रकांत , अमित ठाकुर, रोशनी पाठक, नंदिनी उपाध्याय, आंचल, निशा, प्रिया, पूजा गुप्ता, ज्योति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रोटरी टीम को बधाई दी गई।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu