बक्सर । ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में मंगलवार को फेस्टिवल ऑफ डायमंड डिस्काउंट के तहत नए और आकर्षक “WINGS IN MOTION” डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तनिष्क के नियमित ग्राहकों के साथ-साथ बक्सर के सम्मानित व्यापारी वर्ग ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान फेस्टिवल ऑफ डायमंड ऑफर को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीनियर रिटेल सेल्स ऑफिसर उत्तम सिंह ने उपस्थित लोगों को नए कलेक्शन की विशेषताओं और डिजाइनों की जानकारी दी।
वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि साल की शुरुआत में आने वाले फेस्टिवल ऑफ डायमंड ऑफर को इस बार और भी अधिक आकर्षक बनाया गया है। इसके तहत डायमंड की कीमत पर 20 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि साल की शुरुआत में आने वाले फेस्टिवल ऑफ डायमंड ऑफर को इस बार और भी अधिक आकर्षक बनाया गया है। इसके तहत डायमंड की कीमत पर 20 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि तनिष्क अपनी ज्वेलरी में केवल नेचुरल डायमंड का उपयोग करता है, जिससे भविष्य में एक्सचेंज के समय इसकी 100 प्रतिशत वैल्यू मिलती है। इसके साथ ही ग्राहकों को पुराने सोने के आभूषण या गोल्ड पर भी 100 प्रतिशत तक की एक्सचेंज वैल्यू के साथ डायमंड ज्वेलरी खरीदने का अवसर दिया जा रहा है। तनिष्क के इस नए कलेक्शन और आकर्षक ऑफर्स ने शहर के ग्राहकों को खासा आकर्षित किया है और शोरूम में खरीदारी को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments