Ad Code

स्व. राज ऋषि राय के अंतिम श्राद्धकर्म पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा



बक्सर । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राज ऋषि राय जी के अंतिम श्राद्धकर्म एवं ब्रह्म भोज के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की।



अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि स्वर्गीय राज ऋषि राय केवल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता ही नहीं थे, बल्कि वे समाज के हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाले सच्चे जननेता थे। उन्होंने कहा कि स्व. राय सदैव गरीब, गुरबा और वंचित वर्गों की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे और उनके हितों के लिए संघर्ष करते रहे।

डॉ. पांडे ने कहा कि आज उनकी पुण्य स्मृति पर पुष्प अर्पित करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्वर्गीय राय के व्यक्तित्व और चरित्र का स्मरण करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई करना अत्यंत कठिन है। व्यक्तिगत जीवन में भी स्व. राय का सहयोग और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहा, जिसकी कमी आज भी गहराई से महसूस की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी (मुन्ना तिवारी), कामेश्वर पांडे, राम प्रसाद द्विवेदी, बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडे, राजा रमन पांडे, नागेश दत्त पांडे, रवि श्रीवास्तव, नीरज सिंह, जितेंद्र मिश्रा, बुलू पाठक सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राज ऋषि राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu