Ad Code

फर्जी “RTO e-Challan” APK को लेकर जिला प्रशासन का अलर्ट, साइबर ठगी से बचने की अपील


बक्सर । जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को एक महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए अवैध एवं अनधिकृत “RTO e-Challan” नामक APK फाइल के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उक्त नाम से एक फर्जी APK प्रसारित किया जा रहा है, जिससे लोग भ्रमित होकर उसे डाउनलोड कर रहे हैं।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि RTO e-Challan अथवा परिवहन विभाग से संबंधित किसी भी सरकारी सेवा के लिए किसी भी प्रकार का APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करने की कोई अधिकृत व्यवस्था नहीं है। सभी वैध ई-चालान एवं परिवहन सेवाएं केवल भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा अधिकृत आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से ही संचालित की जाती हैं।
प्रशासन ने आशंका जताई है कि इस तरह के अवैध APK के माध्यम से मोबाइल फोन का डाटा चोरी किया जा सकता है, साथ ही साइबर ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाएं भी हो सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना, बक्सर को विधिसम्मत कार्रवाई एवं स्रोत की पहचान के लिए सूचित कर दिया गया है। साथ ही तकनीकी एजेंसियों के माध्यम से उक्त APK को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात या अनधिकृत APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या संदेश की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu