बक्सर । मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बक्सर आ रहे श्रद्धालुओं के साथ फतुआ–बक्सर पैसेंजर ट्रेन (53261) में छिनतई की घटना सामने आई है। यह वारदात दानापुर–बक्सर रेलखंड पर बरुना स्टेशन और बक्सर स्टेशन के बीच बीती रात हुई।
घटना में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोद मटियानी गांव निवासी सूरज ठाकुर उर्फ मंगरु ठाकुर (पिता–लक्ष्मण ठाकुर) घायल हो गए।
पीड़ितों के अनुसार ट्रेन में दो अपराधियों ने महिला यात्रियों समेत अन्य श्रद्धालुओं के साथ छीनाझपटी की, इसी दौरान सूरज ठाकुर को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ितों के बयान पर राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना बक्सर में मामला दर्ज किया गया है।
जांच के क्रम में रेल डीएसपी कंचन राज तथा दानापुर जीआरपी सर्किल इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना बीती रात की है और अपराधी दो की संख्या में थे। महिला यात्रियों के साथ भी छीनाछपटी की गई है, जिसमें एक यात्री घायल हुआ है।
वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की ओर से छापेमारी भी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments