Ad Code

चक्की जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व सदस्य सोनू सिंह की माता का निधन, शोक की लहर


बक्सर । बक्सर जिले के चक्की जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व सदस्य एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता सोनू सिंह की माता लीलावती देवी का शुक्रवार को 65 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव अरक सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।



परिजनों के अनुसार, शनिवार को अचानक लीलावती देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रारंभिक तौर पर उनका ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराई गई तथा दवाएं दी गईं। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय बक्सर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनका दुखद निधन हो गया।

सोनू सिंह के भाई विवेक सिंह ने बताया कि परिवार को इस घटना से गहरा आघात पहुंचा है। लीलावती देवी एक सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं, जो सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती थीं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि गांव और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दुखद अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। गांव अरक में मातमी माहौल बना हुआ है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu