Ad Code

राजकीय महिला आईटीआई बक्सर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट, नामी कंपनियाँ करेंगी चयन


बक्सर । युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहली बार राजकीय महिला आईटीआई बक्सर में कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपस प्लेसमेंट 20 जनवरी 2026 को आयोजित होगा।


इस चयन प्रक्रिया में देश की प्रतिष्ठित कंपनियाँ FURUKAWA MINDA ELECTRIC Pvt. Ltd. (FME), बावल (रेवाड़ी), हरियाणा एवं Schneider Electric India Pvt. Limited, बेंगलुरु भाग लेंगी। दोनों कंपनियाँ योग्य युवाओं एवं युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी।

कैंपस प्लेसमेंट के लिए मैट्रिक/इंटर पास अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है, जिनका वेतनमान ₹14,045/- (इन हैंड) प्रतिमाह होगा। वहीं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए वेतनमान ₹14,747/- (इन हैंड) प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी की आवश्यकता अनुसार ओवरटाइम एवं ओटी बोनस की सुविधा भी दी जाएगी।


गवर्नमेंट आईटीआई बक्सर के प्लेसमेंट प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह कैंपस प्लेसमेंट मैट्रिक, इंटर एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहाँ वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

वहीं राजकीय महिला आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 20 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu