बक्सर । बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के सफल एवं कदाचार-मुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर रविवार को जिला दंडाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला दंडाधिकारी ने एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर, संत मैरी उच्च विद्यालय नई बाजार बक्सर एवं +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा बक्सर स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त तरीके से संपन्न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में कुल 7104 परीक्षार्थियों में से 5346 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1758 अनुपस्थित रहे। इस पाली में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। वहीं द्वितीय पाली में कुल 7104 परीक्षार्थियों में से 5552 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1552 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में भी निष्कासन की कोई घटना नहीं हुई। प्रशासनिक सतर्कता और सख्त निगरानी के बीच जिले में पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...














0 Comments