Ad Code

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, हाईवा को जब्त कर दर्ज हुआ FIR , ₹8 लाख शमन शुल्क व 25 गुना रॉयल्टी दंड


बक्सर । जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार, 10 जनवरी 2026 को खनन विभाग द्वारा औचक छापेमारी की गई। इस दौरान थाना नावानगर क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन कर रहे एक ट्रक (हाईवा) को जब्त किया गया।




जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन बिना वैध अनुज्ञप्ति एवं बिना ई-चालान के मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन कर रहा था, जो खनन अधिनियम एवं नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मामले में वाहन के विरुद्ध नावानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खनन विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन स्वामी/परिवाहक पर ₹8 लाख का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से निकाली गई मिट्टी पर देय रॉयल्टी का 25 गुना दंड भी लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी वाहन जब्ती, प्राथमिकी एवं भारी आर्थिक दंड की कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की ओर से खनन एवं खनिज परिवहन से जुड़े सभी व्यक्तियों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल वैध अनुज्ञप्ति एवं ई-चालान के माध्यम से ही खनन एवं परिवहन कार्य करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu