बक्सर । भाजपा के भीष्मपितामह स्व. कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के स्मृति में शुक्रवार को नेनुआ संस्कृत हाई स्कूल मैदान में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
पहले सेमीफाइनल मैच में सिमरी की टीम का मुकाबला नवानगर की टीम से हुआ। निर्धारित समय में बराबरी के बाद मैच का फैसला पेनाल्टी कॉर्नर से हुआ, जिसमें सिमरी ने नवानगर को 5-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इटारही की टीम ने कड़े मुकाबले में धनसोई को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
अब बुधवार को किला मैदान में दोपहर 12 बजे से सिमरी-नवानगर और इटाढ़ी-धनसोई के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जिले की मजबूत टीम मानी जाती हैं, ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जिले के फुटबॉल प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की, जबकि संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, विंध्याचल पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सहाय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील कुमार राय, भाजपा क्रीड़ा मंच के नेता मिथिलेश पांडेय, शिक्षक नेता गोपाल पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय तथा नेनुआ संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, माताएं और बहनें भी मैच देखने के लिए मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा क्रीड़ा मंच बक्सर जिला टीम के पदाधिकारी हरिराम पांडेय, प्रदोत सिंह, विकास सिंह, ज्ञानदीप पांडेय, युवराज और अंकित त्यागी की भी उपस्थिति रही। मैच में रेफरी की भूमिका चुनमुन शर्मा और बीटू सिंह ने निभाई। दोनों ने निष्पक्ष निर्णय के साथ खेल को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments