Ad Code

इटाढ़ी आरओबी विवाद पर सदर विधायक आनंद मिश्र का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा, कल करेंगे बड़ा खुलासा


बक्सर । करीब 26.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बक्सर सदर से भाजपा विधायक आनन्द मिश्रा ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पूरे मामले में भ्रष्टाचार तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सूत्रों के अनुसार विधायक आनंद मिश्र शनिवार को बक्सर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद मीडिया से बातचीत कर पूरे मामले में कथित अनियमितताओं और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।




गौरतलब है कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर बने आरओबी के एक हिस्से में स्लैब धंसने के बाद प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। घटना के बाद से प्रशासन की ओर से दिए जा रहे स्पष्टीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि भी प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

विधायक आनंद मिश्र ने दावा किया है कि उन्होंने घटना से दो दिन पहले ही पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर आशंका जताई थी और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि यदि समय रहते उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जाता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।







वहीं, जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में रेलवे द्वारा बिना पूर्व सूचना के फाटक बंद किए जाने को एक प्रमुख कारण बताया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पर्याप्त क्यूरिंग अवधि नहीं मिलने के कारण यह तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई। हालांकि विधायक आनंद मिश्र प्रशासन के इस तर्क से सहमत नहीं हैं और इसे जिम्मेदारी से बचने का प्रयास बता रहे हैं।

आरओबी विवाद को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। अब सभी की नजरें विधायक आनंद मिश्र की प्रस्तावित प्रेस वार्ता पर टिकी हैं, जिसमें वह मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक करने का दावा कर रहे हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu