Ad Code

सदर अनुमंडल कार्यालय में कार्यालय परिचारी के निधन पर शोक सभा आयोजित



बक्सर । सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अविनाश कुमार एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर के संयुक्त नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा अंचल कार्यालय, ब्रह्मपुर में पदस्थापित कार्यालय परिचारी स्व. मुनेश्वर प्रसाद के आकस्मिक निधन के उपरांत आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल कार्यालय एवं परिसर के सभी कर्मी शामिल हुए।



इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने स्व. मुनेश्वर प्रसाद के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत धारण किया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि स्व. मुनेश्वर प्रसाद माननीय उच्च न्यायालय, पटना में बक्सर जिला के विभिन्न कार्यालयों से संबंधित न्यायिक कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण भाव से किया करते थे। 

उन्होंने 22 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण मामले में माननीय उच्च न्यायालय, पटना में प्रतिशपथ पत्र दायर किए जाने के क्रम में श्री प्रसाद द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके समर्पण को भी स्मरण किया।

एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि स्व. मुनेश्वर प्रसाद का असामयिक निधन जिला प्रशासन, बक्सर के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शोक सभा के समापन पर सभी कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu